
नेचर टाइम्स डेस्क,
जयपुर में 6 मई को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हजारों कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष अवसर आने जा रहा है। श्री कल्पतरु संस्थान अपने 31वें वार्षिक उत्सव के तहत होटल क्लार्क्स आमेर में ‘वृक्ष मित्र सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन करने जा रहा है। दोपहर 2:00 बजे शुरू होने वाले इस भव्य समारोह में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री पद्मश्री रवीना टंडन सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वृक्ष मित्रों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगी।

समारोह के दौरान चयनित प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। संस्थान के अनुसार, इस आयोजन में देशभर से करीब एक हजार पर्यावरण कार्यकर्ता भाग लेंगे, जो इसे राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण कार्यक्रम बना रहे हैं।
कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। ‘ट्री मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध पर्यावरणविद् विष्णु लांबा ने मुंबई में रवीना टंडन को औपचारिक आमंत्रण दिया और उनके करकमलों से कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी करवाया। इस अवसर पर रवीना टंडन ने वीडियो संदेश जारी करते हुए अपने जयपुर आगमन की पुष्टि की और संस्थान के पर्यावरणीय प्रयासों की सराहना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
श्री कल्पतरु संस्थान पिछले 31 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्थान अब तक एक करोड़ से अधिक पौधों का रोपण और संरक्षण कर चुका है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। संस्थान का दीर्घकालिक लक्ष्य वर्ष 2047 तक देश के 100 गांवों को पर्यावरणीय दृष्टि से आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करना है।
गौरतलब है कि संस्थान बिना किसी सरकारी अनुदान के देश के 22 राज्यों और विश्व के 13 देशों में अपने अभियान चला रहा है। वर्तमान में 150 से अधिक पर्यावरणीय अभियानों के माध्यम से यह संस्था हरित भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
यह आयोजन न केवल पर्यावरण कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का मंच है, बल्कि यह समाज में हरियाली और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है।


Being a wild lifer and live for nature, I have been instrumental in planting more than 5000 trees at various places:-
As President Xavier’s Alumni:-
– Planted more than 1250 Neem/ Fruits and other Permanent trees at St Xavier School, Newta, Jaipur
– Planted 1000 Neem trees at St Xavier School, Mahwa, Dausa
– Planted more than 2000 Trees/Plant at SMS Hospital where I have worked as Deputy Superintendent for a long time.
– Planted more than 500 trees at various Government Parks/ Garden near my home.
– Even at my residence, I have hundreds of plants.
My only Aim:- To keep the Mother Earth Green.