टॉप न्यूज़दुनियादेशनेचरराजस्थानराज्य
Trending

जयपुर में होगा आईफा 2025 का भव्य आयोजन, 25 साल का जश्न मनाने पहुंचेगा बॉलीवुड!

जयपुर ,अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) 2025 इस साल अपनी रजत जयंती (25वां वर्ष) मनाने जा रहा है। यह भव्य आयोजन 8 और 9 मार्च 2025 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में होगा। इस साल का थीम “सिल्वर इज़ द न्यू गोल्ड” रखा गया है, जो आईफा के 25 वर्षों की शानदार उपलब्धियों और भारतीय सिनेमा के वैश्विक प्रभाव का जश्न मनाएगा।

नेक्सा आईफा अवॉर्ड्स और सोभा रियल्टी आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स इस खास अवसर का हिस्सा होंगे, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल होंगे।

 शाहरुख खान ने साझा की आईफा से जुड़ी अपनी यादें

आईफा की 25 साल की इस अविस्मरणीय यात्रा में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा,
आईफा की यात्रा में मेरी सबसे खास यादें जुड़ी हुई हैं। लंदन के मिलेनियम डोम में हुए पहले आयोजन से लेकर अब 25 साल पूरे होने तक, आईफा ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की विरासत है, जो कला, संस्कृति और कहानियों की ताकत को दर्शाता है। जयपुर में इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है।

 बॉलीवुड सितारों से सजेगा जयपुर

आईफा 2025 में बॉलीवुड के बड़े सितारों, निर्माता-निर्देशकों और संगीत कलाकारों का जमावड़ा लगेगा। जयपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में यह भव्य आयोजन भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहचान और रचनात्मकता का जश्न मनाएगा।

आईफा अवॉर्ड्स हर साल भारतीय सिनेमा की उत्कृष्टता को दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है, और इस बार राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर इसकी मेजबानी करके ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा।

 जयपुर तैयार, बॉलीवुड सेलेब्स का स्वागत!

आईफा 2025 सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के सिल्वर जुबली का जश्न होगा, जहां फिल्मी दुनिया के दिग्गज जयपुर में नए यादगार पल बनाएंगे। 

 

सुमित जुनेजा ,विशेष संवाददाता 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!